फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies due to high current

हाईटेंशन तार के करंट से युवक की मौत

Wed, 17 Feb 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to high current
अटरिया (सीतापुर)। आम के पेड़ पर लकड़ी तोड़ने से चढ़े एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे पुलिस सीएचसी सिधौली ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

अटरिया इलाके के शिवपुर मजरा सरौरा गांव निवासी रामजीवन (30) मंगलवार को पड़ोस में ही बगैया नहर पटरी पर एक आम के पेड़ पर चढ़ा था। लोगों ने बताया कि वह लकड़ी तोड़ने के लिए चढ़ा था। पेड़ के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन डाल में छू गई, जिससे उससे करंट लग गया।
विज्ञापन

युवक पेड़ से गिरा, लेकिन एक डाल पर अटक गया। जानकारी होने पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे सीएचसी सिधौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed