फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Memorandum submitted to DM regarding Tambaur school incident; warning of agitation issued

Sitapur News: तंबौर विद्यालय प्रकरण में डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Tue, 13 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DM regarding Tambaur school incident; warning of agitation issued
सीतापुर। तंबौर स्थित रेडियंस इंटर कॉलेज में कथित धर्मांतरण प्रकरण को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विहिप के विभाग मंत्री उत्तम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि मामले में नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही कुरान वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे तंबौर थाना प्रभारी बृजेश राय पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। विहिप का आरोप है कि थाना प्रभारी अपने पद का दुरुपयोग कर गवाहों पर दबाव बना रहे हैं। संगठन ने विद्यालय की सभी सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग रखी है।
विज्ञापन


विहिप ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो संगठन बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्याध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिला मंत्री आशीष मिश्र, सह मंत्री पीयूष जौहरी और नगर अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed