फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   21 polling stations designated in the district for the MLC Teachers' constituency election

Sitapur News: एमएलसी शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में 21 मतदान केंद्र निर्धारित

Tue, 13 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 13 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
21 polling stations designated in the district for the MLC Teachers' constituency election
सीतापुर। लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए जिले में 21 मतदान केंद्रों की सूची जारी की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने सोमवार को मतदान केंद्रों की सूची के प्रकाशन का नोटिस जारी किया। इसके तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों और विकासखंडों में मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन


जारी सूची के अनुसार, सीतापुर नगर पालिका क्षेत्र के लिए इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा बट्सगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में भी मतदान की व्यवस्था की गई है। खैराबाद, परसेंडी, बिसवां, लहरपुर, हरगांव, एलिया, मिश्रिख, मछरेहटा, गोंदलामऊ, महोली, पिसावां, तंबौर, सकरन, रेउसा, सिधौली, कसमंडा, महमूदाबाद, पहला और रामपुर मथुरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सूची में निर्धारित मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर संबंधित मतदान क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए व्यवस्था रहेगी। मतदान केंद्रों के स्थान और संबंधित क्षेत्र का विवरण सूची में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed