{"_id":"66b903ff9052901b420f84db","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-pond-sitapur-news-c-102-1-slko1055-117458-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
Mon, 12 Aug 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में भैंस बांधने जा रहे युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। महतनिया निवासी रंजीत (25) रविवार भोर चार बजे भैंस को खोलकर चारा देने के लिए दूसरी जगह बांधने जा रहा था।
भैंस की जंजीर उसके हाथ में लिपटी थी। ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान भैंस घर के पीछे स्थित तालाब में युवक को खींच ले गई। तालाब गहरा होने के कारण डूबने से युवक की मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे परिजनों ने युवक का शव तालाब में उतराते देखा। एसओ वीरेंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।