फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PM Modi's birthday celebrated with service activities.

Sitapur News: सेवा कार्यों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Fri, 18 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's birthday celebrated with service activities.
जिला अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण करते लोग। - संवाद
सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से जिलेभर में सेवा, रक्तदान, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन


शहर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में भाजयुमो की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला समेत 101 लोगों ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
विज्ञापन


सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय समेत जिले के तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर भी लगाए गए। जिला चिकित्सालय में कारागार राज्यमंत्री एवं हरगांव विधायक सुरेश राही ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी और सीएमओ डॉ. एसआर समद्दर की मौजूदगी में दोपहर तक 24 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय एक गेस्ट हाउस में जिला चिकित्सालय की टीम की मदद से 13 लोगों ने रक्तदान किया। तीनों शिविरों में कुल 66 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल में क्षेत्रीय महामंत्री अवधेश कटियार और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीके वर्मा की मौजूदगी में मरीजों को फल बांटे गए।

नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी और ईओ सीमा सिंह ने भी मरीजों का हालचाल लिया और अस्पताल में मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी ली। जिले के अन्य सीएचसी व निजी अस्पतालों में भी कार्यकर्ताओं ने फल वितरण किया। जन्मदिन पर गुरुद्वारा में प्रधानमंत्री की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और देश की प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।


शाम को ‘एक दिया आशीर्वाद का’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने घरों के द्वार पर दीप जलाए।

---------
जनप्रतिनिधियों ने भी बांटे फल
महमूदाबाद में विधायक आशा मौर्य ने सीएचसी व महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में कार्यालय अधीक्षक राजेश सिंह ने प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटा। लहरपुर में पूर्व विधायक सुनील वर्मा के नेतृत्व में सूर्यकुंड मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। हरगांव सीएचसी में राज्यमंत्री सुरेश राही ने मरीजों व तीमारदारों को फल बांटे। बाद में उन्होंने विश्वकर्मा मंदिर में पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed