फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth and teenager go missing after drowning in river.

Sitapur News: नदी में डूबकर युवक और किशोर लापता

Sun, 06 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth and teenager go missing after drowning in river.
इमलिया सुल्तानपुर। अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को नदी में डूबने से युवक और किशोर लापता हो गए। एक घटना में भैंस को पकड़ने के लिए युवक ने पिरई नदी में छलांग लगा दी, जबकि दूसरी घटना में साइकिल सवार किशोर सरायन नदी में गिर गया। दोनों के परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताई है। स्थानीय गोताखोरों के बाद अब एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

फर्रकपुर स्थित सरायन नदी के पुल पर इमलिया सुल्तानपुर गांव निवासी राममिलन (14) की साइकिल और चप्पल मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राममिलन नदी में गिर गया। नदी में गिरने के बाद उसने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक वह नदी में लापता हो चुका था। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने साइकिल और चप्पल की पहचान राममिलन की होने के रूप में की।
विज्ञापन

दूसरी घटना पिपरी तिलक सिंह गांव निवासी संदीप (25) के साथ हुई। परिजनों के अनुसार, संदीप शनिवार दोपहर भैंस चराने के लिए नदी के पास गए थे। इस दौरान भैंस पिरई नदी पार कर जमदुआ की ओर चली गई। उसे पकड़ने के लिए संदीप ने भी नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद वह दोबारा पानी से बाहर नहीं आया। काफी देर तक उसका पता नहीं चलने पर साथियों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। सफलता नहीं मिलने पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने पर पहले स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि दोनों की तलाश कराई जा रही है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम जैसा माहौल है। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। बारिश के कारण सरायन और पिरई नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। तेज बहाव के चलते गोताखोरों को भी तलाश करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed