फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Workers created ruckus at the police station due to non-payment of dues

Sitapur News: बकाया न मिलने पर मजदूरों का थाने पर हंगामा

Sat, 10 Aug 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Workers created ruckus at the police station due to non-payment of dues
पिसावां (सीतापुर) थानाक्षेत्र में नाले के निर्माण कार्य की मजदूरी न मिलने से नाराज राजगीर व एक दर्जन मजदूरों ने शनिवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया। इसमें अधिकांश बाल मजदूर थे। पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाकर समझौता करवाया।
विज्ञापन

बरमहौला निवासी मोनू, व मजदूर सूरज, मेंडीस, सोनपाल, रंकज, कुलदीप, हर्षित संग करीब एक दर्जन मजदूर शनिवार को थाने पहुंचे। तहरीर देते हुए बताया कि सीतापुर निवासी ठेकेदार पंकज ने गांव में नाले का निर्माण कराया था। इसकी देखरेख गांव का ही मेट बबलू कर रहा था।
विज्ञापन

निर्माण हुए दो माह बीत चुके हैं लेकिन बकाया करीब 42 हजार रुपये मेट बबलू नहीं दे रहा है। जबकि ठेकेदार के अनुसार मेट को भुगतान किया जा चुका है। सबसे खास बात तो यह है कि अधिकांश मजदूर नाबालिग हैं। इसमें से चार बच्चों के पिता नहीं हैं। घर की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। पुलिस ने मेट को बुलाकर समझौता कराया और 18 अगस्त को पूरा बकाया भुगतान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed