{"_id":"681bb92a5cc60aceac070131","slug":"villagers-surrounded-the-power-house-in-protest-against-the-cuts-sitapur-news-c-102-1-stp1003-131814-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा
Thu, 08 May 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 08 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। बिसवां देहात क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और बिजली बहाल करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण घरों में पानी की किल्लत, रात में अंधेरा, बच्चों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों से बात की। उन्होंने कहा, संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते फॉल्ट ठीक नहीं हो पा रहा है। जिससे आपूर्ति बाधित है। विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि जल्द से जल्द बिजली बहाल की जाए।
ग्रामीणों ने अभियंता से बिजली आपूर्ति तत्काल शुरू करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर समस्या जल्द हल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।