फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young woman consumes poison; accuses constable of exploitation.

Sitapur News: युवती ने विषाक्त पदार्थ पीया, सिपाही पर शोषण का आरोप

Sat, 12 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 12 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Young woman consumes poison; accuses constable of exploitation.
इमलिया सुल्तानपुर। औरैया जिले से आई 30 वर्षीय युवती ने शनिवार को थाने के पास विषाक्त पदार्थ पी लिया। उसने थाने में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

युवती के अनुसार, वह सिपाही से मिलने पहुंची थी। सिपाही ने मिलने से मना कर दिया तो उसने थाने के पास विषाक्त पदार्थ पी लिया। सूचना पर पुलिस उसे महिला आरक्षी के साथ जिला अस्पताल ले गई। सीएमएस इंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने कोई विषाक्त पदार्थ पीया है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि युवती ने सिपाही पर लगाए आरोपों से पहले गोरखपुर निवासी एक युवक पर भी इसी तरह का आरोप लगाया था। जांच में आरोप गलत पाए जाने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया था। इसके बाद उसने एक अधिवक्ता पर भी आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार, उस मामले में भी आरोप गलत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपी सिपाही इटावा में रहकर पढ़ाई करता था। उसी दौरान युवती से सोशल मीडिया के जरिये उसकी बातचीत शुरू हुई थी। सिपाही की नौकरी लगने के बाद युवती ने उस पर आरोप लगाए हैं।

सिपाही पर गांजा बेचने का भी आरोप
युवती के साथ आए लोगों ने सिपाही पर सट्टा खिलाने और गांजा बेचने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इन आरोपों से भी इनकार किया है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि युवती के आरोप झूठे हैं और उसने कोई विषाक्त पदार्थ नहीं खाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed