फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: 10-year-old boy burnt to death in fire; mother and sister critically scalded.

सीतापुर: आग लगने से 10 वर्षीय बच्चे की जलकर मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसी

Sun, 13 Sep 2026 10:59 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 13 Sep 2026 10:59 AM IST
सार

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में 10 वर्षीय मासूम की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बहन गंभीर रूप से झुलस गईं। 
घटना से गांव में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Sitapur: 10-year-old boy burnt to death in fire; mother and sister critically scalded.
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : AI image

विस्तार

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में 10 वर्षीय मासूम की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बहन गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम गोपालपुर निवासी कमलेश मौर्य रविवार सुबह करीब 6 बजे अपने बड़े बेटे के साथ घर के बाहर किराने व पेट्रोल-डीजल की दुकान लगाने में व्यस्त थे। घर के अंदर पत्नी गोरी (40) चाय बना रही थीं। पुत्री काजल (17) नहाने की तैयारी में थी और छोटा पुत्र कृष्ण उर्फ कन्हैया (10) सो रहा था। ग्रामीणों व पड़ोसी गुड्डू के अनुसार सुबह अचानक बिजली के मीटर में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते जलते हुए बिजली के तार घर के अंदर तक फैल गए। दरवाजा अंदर से बंद होने और घर में रखे कपड़े व प्लास्टिक के सामान में आग लगने से विकराल स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि घर के भीतर केन में पेट्रोल व डीजल भी रखा हुआ था, जिसने आग को और भड़का दिया। इस खौफनाक हादसे में बिस्तर पर सो रहे मासूम कृष्ण उर्फ कन्हैया की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि उसे बचाने में मां गोरी और बहन काजल गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग और एंबुलेंस पर लापरवाही का आरोप
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि घटना की तत्काल सूचना बिजली विभाग और एंबुलेंस को दी गई थी। आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद बिजली कर्मचारियों ने समय पर लाइन नहीं काटी और एंबुलेंस भी काफी देर तक नहीं पहुंची।


पुलिस वाहन से घायलों को भेजा गया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही मिश्रिख इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पीआरबी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर ने बिना एंबुलेंस का इंतजार किए दोनों झुलसी महिलाओं को अपने पुलिस वाहन से तत्काल मिश्रिख सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता, एडिशनल एसपी दुर्गेश सिंह और महोली सीओ नागेंद्र चौबे ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed