{"_id":"64a466c0c85edafca60ff70d","slug":"villagers-agitated-over-the-neglect-of-standards-in-drain-construction-sitapur-news-c-13-1-319646-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण
Wed, 05 Jul 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। प्राथमिक स्कूल चहलारी के पास जिला पंचायत की तरफ से निर्मित कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी पर ग्रामीणों को आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आ गया। नाराज ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए चल रहे नाला कार्य को जबरन बंद करा कर विरोध प्रदर्शन भी किया।
पूर्व प्रधान श्याम सुंदर, कमरुंन, दुखहरन, राम प्रसाद, गौरी शंकर आदि का आरोप है कि नाला निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। चौड़ाई व गहराई भी मानक के अनुरूप नहीं है। इससे पानी का बहाव सही ढंग से न हो पाने का खामियाजा बाद में क्षेत्र के लोगों को ही भुगतना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी से भी इस मामले में गड़बड़ी बरत रहे ठेकेदार की शिकायत की है। दूसरी तरफ ठेकेदार फर्म के राहुल मिश्र ने निर्माण कार्य में गड़बड़ी के आरोपों को खारिज करते हुए बताया पूरा निर्माण मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। नाला एक मीटर चौड़ा और एक मीटर ऊंचा बन रहा है।