{"_id":"618186b4d01dfc35bf6d5f9d","slug":"two-miscreants-got-shot-in-the-encounter-sitapur-news-lko602951384","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली
विज्ञापन
सीतापुर के अटरिया में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े आरोपी को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया (सीतापुर)। करीब दस दिन पहले वध प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी अटरिया पुलिस को कामयाबी मिली है। सोमवार देर रात सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच एक कार से घटना में शामिल दो और आरोपियों के होने की जानकारी पर पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बम भी फेंके।
गनीमत रही एसओ अटरिया ने मुठभेड़ के दौरान बुलेट प्रूफ जॉकेट पहन रखी थी। इससे गोली लगने के बाद भी वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात वध प्रतिबंधित पशु की हत्या करने की सूचना मिलने के बाद अटरिया पुलिस ने खारजा नहर मोड़ बिरसिंहपुर के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच स्कार्पियो सवार लोगों को रोककर पूछताछ की गई। गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें पीछे डिग्गी में एक गोवंश बंधा मिला। औजार भी बरामद हुए।
विज्ञापन
एएसपी का कहना है कि तीनों आरोपियों बाराबंकी जिले के मसौली इलाके के साहबपुर निवासी गुफरान, बाराबंकी के थाना जैतरा इलाके के टीकरा निवासी मोइनुद्दीन व लखनऊ के थाना मलिहाबाद निवासी बबलू को थाने लाया गया। पूछताछ में तीनों ने वध प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया है। मौके से स्कार्पियों, बछड़ा, वध में इस्तेमाल होने वाले तीन चापड़, एक बांका, तीन चाकू, एक रस्सी, एक असलहा, तीन कारतूस बरामद हुए।
तीनों पर था 25-25 हजार का इनाम
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि तीनों ने 22 अक्तूबर को अटरिया इलाके के कठवा माइनर के पास पशुओं की हत्या करने की घटना में भी कुबूली। एसपी आरपी सिंह ने तीनों पर 25-25 हजार का इनाम लगा रखा था। एएसपी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के दौरान मौके से फरार हुए बाइक सवारों के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि वह भी इस घटना में शामिल थे।
दोनों की तलाश के लिए टीमों को रात में ही अलर्ट किया गया। एएसपी का दावा है कि एसओ अटरिया ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान मंगलवार तड़के हीरपुर मार्ग के पास बाइक से जा रहे दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, इस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली एसओ अटरिया को आकर लगी, लेकिन गनीमत रही कि उन्होंने बुलेट प्रूफ जॉकेट पहन रखी थी, इससे वह बाल-बाल बच गए।
कई जिलों में कर चुके अपराध
मुठभेड में भाग रहे बदमाश बाराबंकी के मसौली इलाके के सरफूद्दीन उर्फ कल्लू, जैदपुर इलाके के टिकरा निवासी कमरुदीन के पैर गोली में मारकर दोनों को दबोच लिया। इन दोनों पर भी 25-25 हजार का इनाम था। दोनों बदमाशों के पास से एक असलहा, दो कारतूस, एक देशी बम बरामद हुआ है। घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है।
दोनों घायलों को सिधौली सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ने बताया कि बदमाशों पर केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पांचों आरोपी काफी शातिर है। इन पर कई केस दर्ज हैं। सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी के अलावा सुल्तानपुर में भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।