फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three villages hit by floods; river eroding four houses.

Sitapur News: बाढ़ की चपेट में तीन गांव, चार घरों का कटान कर रही नदी

Fri, 04 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three villages hit by floods; river eroding four houses.
शुकुलपुरवा में भरा बाढ़ का पानी। - संवाद 
सीतापुर। सरयू व शारदा नदियों में उफान से तराई क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए हैं। सरयू खतरे के निशान से 50 सेमी, जबकि शारदा महज चार सेमी नीचे बह रही है। रामपुर मथुरा इलाके में तीन गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 12 घरों के अंदर पानी भर गया है। पांच गांव पानी से घिर गए हैं। खेतों का कटान करती हुई लहरें आबादी की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। नागेश्वरपुरवा में चार घरों का कटान जारी है। तीनों बैराजों से बृहस्पतिवार को 4.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा प्रतिनिधि के अनुसार अंगरौरा में लगे मीटर गेज पर बृहस्पतिवार को सरयू का जलस्तर 118.50 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटों में 10 सेमी जलस्तर बढ़ गया। पानी खतरे के निशान 119 मीटर से 50 सेमी नीचे है।
विज्ञापन


तटवर्ती नागेश्वरपुरवा, बुचऊपुरवा और लोधनपुरवा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों के करीब 10-12 घरों में पानी भर गया है। इसके अलावा निरंजनपुरवा, बख्शीपुरवा, प्यारेपुरवा, बाबाकुटी व अखरी गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के लोगों को आवागमन के साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागेश्वरपुरवा गांव में नदी तेजी से कटान कर रही है। नागेश्वरपुरवा के अरुण, अनिल, नागेश्वर व कल्लू के घरों का करीब आधा हिस्सा लहरें काट चुकी हैं। ये लोग अपनी गृहस्थी की सामान समेटकर पहले ही तटबंध पर शरण ले चुके हैं।


इसी गांव के सुंदर, बल्ला, गुड्डू के घर भी कटान के कगार पर पहुंच गए हैं। इनके घरों से नदी की दूरी महज 10- 15 मीटर ही बची है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय नाव की संख्या बढ़ाने की जरूरत है, जिससे गृहस्थी का सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने हालात किसी भी समय बेकाबू होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed