{"_id":"69b047fdc5882ed9ec06be80","slug":"the-third-phase-application-process-will-start-in-rte-from-march-12-sitapur-news-c-102-1-slko1053-151592-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 12 मार्च से आरटीई में शुरू होगी तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 12 मार्च से आरटीई में शुरू होगी तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया
Tue, 10 Mar 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आखिरी चरण की प्रवेश प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी। शुरुआती दो चरणों में 1036 नौनिहालों को सीटेें आवंटित हुई हैं। इन नौनिहालों के प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
आरटीई के तहत करीब एक हजार विद्यालयों में आठ हजार से अधिक सीटें हैं। इन सीटों पर तीन चरणों में प्रवेश दिए जा रहे हैं। पहले चरण में 623 नौनिहालों को प्रवेश मिला। दूसरे चरण में 413 सीटों आवंटित की गई हैं। इन नौनिहालों की विद्यालय के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। आखिरी चरण की प्रवेश प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी। 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 27 मार्च को लॉटरी निकलेगी। 29 मार्च तक बीएसए प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करेंगे।
प्रमुख विद्यालयों में खाली हैं सीटें
अगर शहर के प्रमुख विद्यालयों की बात की जाए तो अभी तीसरे चरण में ग्रेस मॉडर्न स्कूल, एलपीएस, सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज, स्टडीवेल पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में कुछ सीटें रिक्त हैं। इससे आखिरी चरण में भी इन विद्यालयों में दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
निर्धारित समय में करें आवेदन
दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब आखिरी चरण बाकी है। दो चरणों में प्रवेश न पाने वाले व किसी कारणवश वंचित नौनिहाल इस चरण में दाखिला पा सकते हैं। इसलिए निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन करना सुनिश्चित करें।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए