{"_id":"694ae6672cf6b9170c012845","slug":"the-prisoner-who-came-for-appearance-escaped-from-police-custody-sitapur-news-c-102-1-slko1037-146877-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेशी पर आया बंदी पुलिस हिरासत से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेशी पर आया बंदी पुलिस हिरासत से भागा
Wed, 24 Dec 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में जांच करते पुलिस अधिकारी।
सीतापुर। पेशी के लिए शहर स्थित सेशन कोर्ट आया बिसवां के कोंडरा सिरसा गांव निवासी बंदी लवकुश मिश्र मंगलवार को पुलिस कर्मी को चकमा देकर हिरासत से भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए बंदी को लेकर आए पुलिसकर्मी से पूछताछ की। बंदी को पकड़ने के लिए एसओजी के साथ चार टीमों को लगाया गया है। बंदी दुष्कर्म के साथ लूट व अन्य गंभीर मामलों में आरोपी है।
उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक देर रात बंदी लवकुश मिश्र व आरोपी दीवान के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार बिसवां के कोंडरा सिरसा गांव निवासी लवकुश को 2022 में जिला कारागार भेजा गया था। मंगलवार को एडीजे 6 कोर्ट में उसकी पेशी थी। एक पुलिसकर्मी की अभिरक्षा में उसे पेशी पर लाया गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी बंदी ने पुलिसकर्मी को झांसा देकर अपना हाथ छुड़ाया और भाग गया।
सेशन कोर्ट से बंदी के भागने की सूचना पाकर सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले व उनकी टीम पहुंची। उन्होंने कोर्ट परिसर के अलावा आसपास लगे कैमरों को खंगाला। सीओ सिटी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से बंदी की तलाश की जा रही है। बंदी को पकड़ने के लिए चार टीमों को लगाया गया है।