फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The miscreants looted two lakhs from the head in broad daylight

बदमाशों ने प्रधान से दिनदहाड़े लूटे दो लाख

Thu, 14 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted two lakhs from the head in broad daylight
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार को मेंथा ऑयल की दुकान पर पहुंचे ग्राम प्रधान से बाइक सवार बदमाश दो लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद भाग रहे बदमाशों का प्रधान ने पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे भाग निकलने में कामयाब रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद धाराओं में खेल करते हुए लूट के मामले को चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके की पंचायत चतुरा बेहड़ के प्रधान विकास चंद्र ने रामपुर मथुरा मार्ग पर मेंथा ऑयल की दुकान खोल रखी है। गुरुवार को प्रधान दुकान पर पहुंचे तो उनके हाथ में एक बैग था। इसमें दो लाख रुपये, तीन डायरी और ग्राम पंचायत के काम काज से जुड़े जरूरी दस्तावेज थे। प्रधान ने बताया कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाश उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन कर भागने लगे।
विज्ञापन

घटना को देखकर प्रधान ने शोर मचाते हुए बाइक से भाग रहे बदमाशों का ख्वाबीपुर गांव तक पीछा किया, बदमाश शमसाबाद की ओर भाग निकलने में सफल रहे। घटना की सूचना पाकर महमूदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में खेल करते हुए लूट की जगह चोरी का मामला दर्ज किया है। सीओ महमूदाबाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed