फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The first day without the books and MDM

परिषदीय स्कूलों में बिना किताबों व एमडीएम के बीता पहला दिन

Mon, 01 Jul 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
The first day without the books and MDM
सीतापुर के गांधी प्राथमिक विद्यालय में सफाई करते बच्चे । - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पहले दिन सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच परिषदीय विद्यालय खुले। कहीं पर शिक्षक देर से पहुंचे तो कहीं पर बच्चे झाडू लगाते दिखे। नौनिहालों को कॉपी किताबें मिलने की उम्मीद थी। लेकिन गुरुजी ने हाथ में झाडू पकड़ा दी। बच्चों का स्कूल में पहला दिन साफ-सफाई में ही गुजर गया। एमडीएम न मिलने से बच्चे भूखे ही घर लौट गए।
विज्ञापन

गीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह पहले ही स्कूलों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया था। लेकिन जिले के शिक्षकों पर इसका असर नहीं दिखाई दिया। सोमवार को नौनिहालों ने ही झाडू लगाकर स्कूल को साफ किया।
विज्ञापन

गुरुजी देर से विद्यालय पहुंचे। पढ़ाने-लिखाने के बजाय वे बातों में ही मशगूल रहे। इससे पहला दिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। जिलाधिकारी व बीएसए कार्यालय के आसपास के करीब एक किलोमीटर के स्कूल भी समय से नहीं खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थित नाम मात्र की रही। कही पर सुबह 8.45 तक स्कूल नहीं खुले। अगर खुले तो गुरुजी साफ सफाई कराने का निर्देश देकर चले गए। पहले दिन यहां पर पढ़ाई के नाम पर केवल हाजिरी लगाई गई।
नहीं पहुंचे गुरुजी
गोंदलामऊ विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय सरवन नगर में सुबह 8.15 पर तैनात तीन शिक्षकों के सापेक्ष केवल एक शिक्षक अशोक ही मिले। बच्चों ने बताया अन्य दो अध्यापिकाएं प्रीति यादव व शालू गुप्ता कभी-कभार ही स्कूल आती हैं। प्राथमिक विद्यालय बकछेरवा में 8.25 पर सभी अध्यापक अनुपस्थित मिले। बच्चे परिसर में ही खेलकूद कर रहे थे।
गंदगी व बदहाल मिले शौचालय
सुबह 8.32 पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर चेरेताली में प्रधानाध्यापक मेराज अहमद ने बताया शिक्षिका शिल्पी जैन काफी समय से नहीं आ रही है।
बीईओ व एसडीएम से शिकायत के बाद भी दूसरे शिक्षक की तैनाती नहीं हो सकी है। प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर रघुनाथपुर में सफाई हो रही थी। शौचालय बदहाल पड़े थे। टंकी टूटी थी। प्राथमिक विद्यालय सरैंया में शिक्षक बच्चों से कमरे में झाडू लगवा रहे थे।
गुरुजी कर रहे थे गपशप
रेउसा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सिकरी में गंदगी मिली। यहां पर भोजन नहीं बन रहा था। प्राथमिक विद्यालय गोढ़वा में हर तरफ गंदगी फैली हुई थी।
बच्चे एक कमरे में कैरम खेल रहे थे। शिक्षक एक जगह पर बैठकर बाते कर रहे थे। प्राथमिक विद्यालय गंगापुरवा में हर तरफ गंदगी मिली।
प्राथमिक विद्यालय बछपरिया में अध्यापक मिले। प्राथमिक विद्यालय नंदपुर में तीन शिक्षकों की तैनाती है। सुबह नौ बजे केवल एक शिक्षक ही उपस्थित मिले।
स्कूल खोलकर हुए गायब
नगर क्षेत्र सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर प्रथम में हालात तो खराब दिखे। यहां पर गुरुजी सुबह आठ बजे आए और बच्चों को स्कूल में साफ-सफाई का आदेश देकर चले गए।
उसके बाद बच्चों ने हाथ में झाडू उठाकर स्कूल परिसर को साफ किया। प्राथमिक विद्यालय आलमनगर में सुबह केवल तीन नौनिहाल स्कूल में मिले। यहां पर गुरुजी नदारद थे।
गेट मिला बंद, बच्चे करते रहे इंतजार
प्राथमिक विद्यालय आर्यनगर में सुबह 8.15 पर केवल चार बच्चे उपस्थित मिले। वह भी जनपदीय रैली में जाने की तैयारी कर रहे थे। 8.20 पर प्राथमिक विद्यालय लोहारबाग का ताला बंद मिला।

जब गुरुजी नहीं आए तो बच्चे स्कूल केे मेनगेट के सामने ही बैठकर एक-दूसरे को पढ़ाने लगे। बच्चों का कहना था कि सुबह आठ बजे से इंतजार कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन 8.45 पर बंद मिला। यहां पर ताला लटक रहा था।
कान्वेंट स्कूलों में रही रौनक, रोते बिलखते पहुंचे नौनिहाल
सीतापुर। एक तरफ सरकारी विद्यालयों में नौनिहालों का सन्नाटा रहा। वहीं, कान्वेंट स्कूलों में रौनक दिखाई दी। रोते बिलखते हुए नौनिहाल स्कूल पहुंचे।
शिक्षकों ने भी पहला दिन एक-दूसरे से परिचय मेें ही निपटा दिया। सोमवार को सुबह शहर का नजारा एकदम बदला हुआ नजर आया।
सुबह सात बजे से ही सड़कों पर बच्चे दिखायी देने लगे। कोई अपने अभिभावक के साथ तो कोई ऑटो रिक्षा से स्कूल जाते हुए दिखाई दिया।
जब बच्चे स्कूल के गेट पर पहुंचे तो वह स्कूल के अंदर जाने को तैयार नहीं थे। अभिभावकों ने उन्हें किसी तरह बहलाकर शांत कराकर अंदर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed