{"_id":"6106e46b8ebc3e84261ca513","slug":"the-boy-who-went-for-a-walk-with-friends-drowned-in-the-river-sitapur-news-lko589489714","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग घूमने गया बालक नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग घूमने गया बालक नदी में डूबा
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। गांव के बाहर शनिवार देर शाम साथियों के साथ घूमने गया एक बालक शारदा नदी में डूब गया। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पर पहुंचे। पुलिस नदी में डूबे बालक की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि पीएसी की मांग की गई है।
तंबौर इलाके के खानामड़ोर निवासी दिग्विजय (11) पुत्र सुरेंद्र शनिवार की देर शाम गांव के बाहर साथियों के साथ नदी गया था, जहां पर गांव के बाहर से होकर गुजरी शारदा नदी के पास सभी लोग पहुंचे। बताया जाता है कि यहां पर अचानक बालक शारदा नदी में गिर गया। नदी में पानी अधिक होने की वजह से वह डूबने लगा। साथी कोई मदद नहीं कर सके।
साथी भागकर गांव आए और बालक के घर जाकर मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इन दिनों शारदा नदी एक किमी. चौड़ाई से बह रही है। पानी अधिक होने की वजह से कोई भी नदी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई मदद नहीं कर पा रही है। पुलिस का कहना है कि बालक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। मदद के लिए मुख्यालय सूचना भेजकर पीएसी के जवानों की मांग की गई है। पीएसी के मिलते ही तलाश शुरू की जाएगी।