{"_id":"68d82dbcb5561a0b8f0ba4a8","slug":"teenager-and-woman-killed-in-auto-collision-with-truck-five-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-141239-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार किशोर व महिला की मौत, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार किशोर व महिला की मौत, पांच जख्मी
Sun, 28 Sep 2025 04:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:10 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा ट्रक।
सीतापुर। सकरन में लहरपुर-बिसवां रोड़ पर स्थित भिठमनी गांव के पास एक ट्रक ऑटो को टक्कर मारने के बाद पलट गया। टक्कर लगने से ऑटो सवार किशोर व महिला की मौत हो गई, वहीं तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया है।
थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि एक ट्रक बिसवां से लहरपुर की तरफ जा रहा था। वहीं आटो बिसवां से लहरपुर की तरफ आ रहा था। बिसवां के शहरीसरांय गांव के पास ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद ट्रक भिठमनी में आकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार लहरपुर के मोहल्ला जमाटोला निवासी राहुल गुप्ता (14) और एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
इसके अलावा जमाटोला निवासी रामचंद्र उनकी पत्नी गुडि़या और लहरपुर के बारादरी निवासी पल्लवी घायल हो गईं। पुलिस ने ट्रक के खलासी मुन्ना को भी बचाते हुए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से उनको जिलाअस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं बिसवां-सिधौली मार्ग पर कंदुनी पावर हाउस के पास लखीमपुर जिला फूलबेहड़ थाना के मथुरापुरवा गांव निवासी बाइक सवार लक्ष्मीराम डाले की चपेट में आ गए। ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। हादसे में वह और उनके पुत्र दिव्यांशू घायल हो गए। उनको ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।