फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   team reached spot to investigate case of misbehavior with mining officer in Sitapur On orders of DM

खनन अधिकारी से अभद्रता: माफिया ने 10 फीट गहराई तक खोद डाली जमीन, जांच टीम गठित; एससी-एसटी आयोग भी हुआ सक्रिय

Thu, 14 Nov 2024 10:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 10:12 PM IST
सार

खनन अधिकारी से अभद्रता के मामले में डीएम ने जांच के लिए कमेटी गठित की है। माफिया ने 10 फीट गहराई तक जमीन खोद डाली। मामले में एससी-एसटी आयोग भी सक्रिय हुआ है।

विज्ञापन
team reached spot to investigate case of misbehavior with mining officer in Sitapur On orders of DM
इसी स्थान पर किया गया अवैध खनन। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में खनन अधिकारी से अभद्रता के मामले में बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर घटनास्थल की जांच करने के लिए एक टीम पहुंची। घटना में बुधवार रात ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी फरार हैं। बता दें कि रामकोट के धनईखेड़ा गांव में छह तारीख अवैध खनन की सूचना पर पहुंची खनन अधिकारी से माफियाओं ने अभद्रता की थी। वीडियो बनाने के दौरान उनका मोबाइल तोड़ दिया गया था। 

विज्ञापन


मामले में डीएम अभिषेक आनंद ने कई बिंदुओं पर जांच करने के लिए एक टीम को गठित कर घटनास्थल पर भेजा। जहां टीम मौके पर पहुंची तो उसको अजब गजब नजारा देखने को मिला है। करीब 100 बीघे के एक चक में माफियाओं ने खनन कर उसे बंजर बना दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: खान अधिकारी के नाम पर सपा नेता के उगाही का ऑडियो, भट्ठा संचालकों से बोले- जमा कराओ इतने पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह था कि जो जमीन खनन से अछूती थी, वह करीब दस फीट ऊपर थी। बृहस्पतिवार को ही खनन अधिकारी से राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बात हुई। सदस्य ने उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की बात कही। दोनों के बीच जिले की खनन की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई।

खुद को बचाने में जुटे मुख्य आरोपी

पुलिस मामले में मुख्य आरोपी अरजीत शुक्ला, दिवाकर प्रसाद अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। सूत्रों के मुताबिक अरजीत शुक्ला का शहर में भी एक मकान बना हुआ है। जिसमें उसका परिवार रहता है। कोतवाली से उसके घर की दूरी चंद कदमों पर ही है। 

यह भी पढ़ेंः- पीसीएस परीक्षा: शहर में ही परीक्षा केंद्र बनाने की अनिवार्यता हुई समाप्त, अब रेलवे स्टेशन से दस किमी दूर भी सकेंगे केंद्र

दिवाकर उसके यहां नौकरी करता है, अक्सर अनुज्ञा लेने के लिए वह खनन कार्यालय आता जाता रहता था। सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपी अपने आप को बचाने की फिराक में जुटे हैं। वह कई माननीयों के पास जाकर भी मुलाकात कर चुके हैं।

एससी-एसटी आयोग भी हुआ सक्रिय

एससी-एसटी आयोग ने इस पूरे मामले में जिला प्रशासन से एक रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है कि आयोग का इस पूरे मामले पर कड़ा रुख है। जिला प्रशासन इसकी रिपोर्ट आयोग को भेजेगा।

चार सदस्यीय जांच टीम में रहे यह लोग

जिलाधिकारी के आदेश पर मौके पर एक जांच टीम भेजी गई। इसमें कानूनगो नैय्यर अब्बास, लेखपाल हरिकरन व उनके दो सहयोगी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed