{"_id":"5d1a4e628ebc3e3ca07dfd21","slug":"teacher-dies-due-to-collision-of-vehicle-sitapur-news-lko4683528137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। स्कूल से सोमवार को लौट रहे बाइक सवार एक शिक्षक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी रेउसा ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद वहां काफी शिक्षक पहुंच गए। उनके परिवारीजन को बुला लिया गया है।
अलीगढ़ जिले की इगलास तहसील व गोड़ा थाना क्षेत्र के भयानीयात निवासी शिक्षक योगेश वर्मा (40) पुत्र मदनलाल वर्मा जिले के रामपुर मथुरा इलाके के जानकी नगर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। वह बिसवां के शंकर गंज में साथियों के साथ किराए के मकान में रहते थे।
प्रतिदिन स्कूल आते-जाते थे। सोमवार को स्कूल से वापस बिसवां जा रहे थे। इस बीच जब वह रेउसा थाना क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन
हादसे में योगेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।