फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sudden fire in bus

बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी

Sun, 20 Dec 2020 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sudden fire in bus
रोडवेज बस स्टॉप पर धू-धू कर जलती बस। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर के रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी परिवहन निगम की अनुबंधित बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। संयोग से बस की डीजल टंकी व टायरों तक आग पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। एआरएम ने रात को मौके पर पहुंच कर जांच की है। आग लगने का कारण, स्पार्किंग बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीतापुर डिपो की अनुबंधित एक रोडवेज बस शनिवार रात रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी थी। रात 11 बजे के करीब एकाएक बस में आग लग गई। आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। यह देखकर आसपास मौजूद रोडवेज कर्मियों ने पड़ोस की पुलिस चौकी पर सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दमकल टीम को खबर दी। चंद मिनट में ही दमकल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग बुझाए जाने तक बस का ऊपरी हिस्सा जलकर नष्ट हो गया था। संयोग से बस की डीजल टंकी व टायरों में आग लगने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने में देर होती और आग बस की डीजल टंकी व टायरों तक पहुंचती तो यह घटना और भी बड़ी हो सकती थी। घटना के समय आसपास कई और बसें भी खड़ी थीं। इसकी खबर पाकर एआरएम विमल राजन ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। आग लगने का कारण बस की बैट्री आदि से स्पार्किंग होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed