फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Students will make beautiful models from scrap materials

Sitapur News: कबाड़ के जुगाड़ से छात्र बनाएंगे सुंदर मॉडल

Sat, 07 Sep 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 07 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Students will make beautiful models from scrap materials
बीएसए कार्यालय के बाहर मौजूद ​शिक्षक व संस्था के लोग।
महाराजनगर(सीतापुर)। बेसिक शिक्षा विभाग व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से 1146 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में क्रिएटिविटी क्लब स्थापित किए जाएंगे। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को कबाड़ से जुगाड़ कर प्रोजेक्ट बेस लर्निंग में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बच्चे यूजलेस सामग्री जिसे कबाड़ कहते हैं उससे कुछ न कुछ आकर्षित करने वाला प्रोजेक्ट बनाकर अपनी प्रतिभा बढ़ाएंगे। बच्चों में इस गतिविधि से उनका मानसिक विकास भी बढ़ेगा। ब्लॉक खैराबाद में खंड शिक्षा अधिकारियों को क्लब स्थापित किए जाने व इससे संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया था।
विज्ञापन




क्रिटिकल सोच से बढ़ेगी स्किल

जिले की 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बालिकाओं में रचनात्मक कौशल बढ़ाने व उनमें नई शिक्षा नीति में निहित प्रोजेक्ट बेस लर्निंग बढ़ाने के लिए 20 अध्यापिकाओं का प्रशिक्षण बीएसए कार्यालय में दिया गया। मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार व मीनाक्षी ने बोतल से गमला, तापमापी थर्मामीटर व जादुई फोटोग्राफी थीम पर प्रोजेक्ट बनाने स्कूल का प्रशिक्षण दिया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्रुति ने प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त किया। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त प्रोजेक्ट बेस लर्निंग कार्यक्रम से बालिकाओं में क्रिटिकल सोच, समस्या समाधान स्किल बढ़ेगी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण आर्य कुमार दीक्षित, दुर्गेश मिश्रा ने शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed