फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   stifle the burning flame by the fire bike

अब गली कूचों में जाकर आग बुझाएगी फायर बाइक

Thu, 28 Mar 2019 12:15 AM IST
आलोक alok news desk/sitapur
news desk/sitapur Published by: आलोक alok Updated Thu, 28 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
stifle the burning flame by the fire bike
सीतापुर को मिली फायर बाइक। - फोटो : amar ujala
सीतापुर। संकरी गलियों में बने मकान और दुकानों में यदि आग लग जाए तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में दमकल विभाग के पास अब ऐसी फायर बाइक आ गई, जो बेहद संकरे बाजार और गलियों में जाकर भी आग पर काबू पा सकेगी। 
विज्ञापन

दरअसल शहर के तमाम गली-मोहल्ले ऐसे हैं, जहां आग लगने पर फायर वाहन नहीं पहुंच सकते।

आग लगने पर ऐसे स्थानों पर आग बुझाने में दमकल विभाग को काफी दिक्कत उठानी पड़ती थी। इसी को देखते हुए अब ऐसी बुलेट फायर बाइक तैयार की गई है। जिसके जरिए संकरी गलियों में जाकर भवन, दुकान व मकान में लगी आग बुझाई जा सके। फिलवक्त सीतापुर के लिए अभी एक ही फायर बाइक मिली है।
विज्ञापन


म्मीद है कि जल्द ही ऐसे बाइकें और मिल जाएंगी। विभागीय जिम्मेदार बताते हैं कि फायर बाइक वैसे तो कुछ साल पहले ही दमकल विभाग में आ गई थी। लेकिन तब पाइलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ महानगरों में ही इसे उपलब्ध कराया गया था। लेकिन इसकी जरूरत को देखते हुए दमकल मुख्यालय से सीतापुर को भी एक बाइक उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है खासियत
आग बुझाने के लिए तैयार की गई बाइक खास तरह से बनी है। यह बाइक हाईटेक उपकरणों, संसाधनों से लैस है। इसके टैंक में 40 लीटर पानी, दो फायर सिलेंडर, 10 लीटर फोम कम्पाउंड यानी तेल आदि की आग बुझाने के लिए, ट्रांसफार्मर, बिजली संयंत्र आदि की आग बुझाने के उपकरण लगे हुए हैं। इस बाइक पर दो लोग बैठ सकते हैं। बाइक पर चलने के लिए हेलमेट हैं। साइरन भी लगा है। 


फायर बाइक महानगरों के लिए विभाग ने दिया था। कुंभ में इनको लगाया गया था। प्रयास करके एक फायर बाइक सीतापुर मंगा ली गई है। ताकि संकरी गली में दुकान, मकान आदि में लगने वाली आग आसानी से बुझाई जा सके।
-नरेंद्र प्रताप सिंह, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed