फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Swine flu patients will be tested at the district hospital.

Sitapur News: स्वाइन फ्लू के मरीजों की जिला अस्पताल में होगी जांच

Fri, 04 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Swine flu patients will be tested at the district hospital.
सीतापुर। स्वाइन फ्लू की जांच जिला अस्पताल में होगी। जिला अस्पताल व सीएचसी आने वाले मरीजों को लक्षण के आधार पर चिह्नित किया जाएगा। जिला अस्पताल में 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। सीएचसी में दवाएं भेज दी गई है। हालांकि अभी इस तरह का कोई मामला सीतापुर में सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जिले को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू में कई दिनों से गले में खराश होना, बुखार आना, जोड़ों में दर्द होना, खांसी आदि लक्षण होते है। दवा खाने के बाद भी दिक्कत दूर नहीं होती है। ऐसे में इस तरह के मामले आने पर उनकी जिला अस्पताल के माध्यम से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल में स्वाइन फ्लू की दवाएं मौजूद हैं। चिकित्सकों को हिदायत दी गई है कि मरीजों की स्क्रीनिंग जरूर करें। इसके बाद जांच करवाना सुनिश्चित करें। जिले में स्वाइन फ्लू की पुष्टि न होने पर लखनऊ रेफर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
नहीं आया है कोई मामला
सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी को अलर्ट कर दिया गया है। इस समय वायरल फीवर के अधिक मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर मरीजों को जुकाम, खांसी, बुखार, सिरदर्द जैसे लक्षण बने हुए हैं। इन मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच करवाई जा रही है। चिकित्सकों को अगर लक्षण प्रतीत होते हैं तो जिला अस्पताल भी रेफर कर रहे हैं। हालांकि अभी ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। जिले से कोई मरीज लखनऊ भी नहीं रेफर किया गया है। सीएचसी अधीक्षकों से रोजाना इसकी रिपोर्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed