{"_id":"5f70a5788ebc3e9bda5369ee","slug":"sitapur-sitapur-news-lko542292359","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चलीं लाठियां, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चलीं लाठियां, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव में रविवार को जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों में जमकर लाठियां चली। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्ष एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने मामले में क्रास एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र बाबूराम, अरविंद कुमार, अवनीश कुमार, पुत्रगण अरुण कुमार का उनके चचेरे भाई मनोज, राकेश, सुनील पुत्रगण रामपाल, विशम्भर पुत्र मैकू से दरवाजे के सामने बन रहे पिलर को गिरा देने की बात को लेकर रविवार को विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग लामबंद होकर आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं।
दोनों पक्षों में काफी देर तक जमकर लाठियां चली, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां अरविंद व मनोज की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अपराध राजेश कुमार ने बताया है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर अपराध पंजीकृत किया गया है। आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।