फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur has special connection with Iran will send letter of condolence to Iranian govt on death of Khamenei

Israel-Iran War: सीतापुर से ईरान का है खास कनेक्शन, खामेनेई की मौत पर ईरान सरकार को शोक पत्र भेजेगी रियासत

Sun, 01 Mar 2026 03:54 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Mar 2026 03:54 PM IST
सार

Israel-Iran War: सीतापुर से ईरान का खास कनेक्शन है। खामेनेई की मौत पर ईरान सरकार को रियासत शोक पत्र भेजेगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sitapur has special connection with Iran will send letter of condolence to Iranian govt on death of Khamenei
सीतापुर से ईरान का है खास कनेक्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद सीतापुर में शिया समुदाय में शोक की लहर है। यहां महमूदाबाद में शिया समुदाय निवास करता है। अवध की सबसे बड़ी रियासत रही राजा महमूदाबाद की रियासत ईरान सरकार को शोक पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। शिया समुदाय के लोग राजा महमूदाबाद के किले में अपने धार्मिक नेता की मौत के बाद कुरान ख्वानी करेंगे। इसके बाद शोक पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपेंगे।

विज्ञापन


महमूदाबाद का ईरान से खास कनेक्शन है। महमूदाबाद के राजा रहे मोहम्मद अमीर अहमद खान की कब्र ईरान के मशहद शहर में बनी हुई है। रियासत से जुड़े लोग खामेनई से मिलते रहे हैं। 2018 में भी प्रोफेसर अली खान ने एक धार्मिक यात्रा के दौरान मुलाकात की थी। किले के सेक्रेट्री ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ खामनेई की मौत से शिया समुदाय का आक्रोश फूटा। पुराने सीतापुर की बंगले वाली मस्जिद के इमाम ए जुमा मौलाना इश्तियाक ए हुसैन ने अयाउल्ला अली खामनेई की शहादत पर अमेरिका को कायर बताया है। वहीं, इस मामले में चुप्पी साधे बैठे इस्लामिक देशों पर भी नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करने हुए चुप्पी साधने वाले इस्लामिक देशों के नेताओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मस्जिद में रविवार को नमाज के बाद मजलिस का भी आयोजन हुआ है। मोहल्ला बंगला में लोगों ने अपने घरों पर अयातुल्ला अली खामनेई के पोस्टर चिपका रखे हैं। उनके आदर्शों पर यहां के बाशिंदे अमल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed