फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Bus full of devotees overturns in ditch, bike rider hit by it dies

Sitapur News: खड्ड में पलटी श्रद्धालुओं की बस, तीन लोगों की मौत; बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

Fri, 22 May 2026 12:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 22 May 2026 12:04 PM IST
सार

संदना में बरगदिया के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की बस खड्ड में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 17 श्रद्धालु घायल घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sitapur: Bus full of devotees overturns in ditch, bike rider hit by it dies
खड्ड में गिरी बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के सीतापुर में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर शुक्रवार सुबह 9.00 बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति, बस चालक व एक श्रद्धालु की मौत हो गई। 17 श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायलों का सीएचसी मछरेहटा व जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले से श्रद्धालुओं का एक दल बृहस्पतिवार को नैमिषारण्य पहुंचा। शुक्रवार सुबह दर्शन पूजन के बाद एक बस और एक मिनी बस में सवार 62 श्रद्धालु अयोध्या जा रहे थे। इसी दौरान संदना के मिरकापुर गांव के मजरा आमाघाट निवासी ओमप्रकाश (57) पत्नी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। 
विज्ञापन


संदना में बरगदिया गांव के पास ओमप्रकाश की बाइक एकाएक बस के सामने आ गई। चालक ने बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार ओमप्रकाश बस की चपेट में आ गए। इसके बाद बस सड़क किनारे खड्डे में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 50 लोग अंदर ही फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में ये लोग शामिल हैं

स्थानीय ग्रामीणों व सहयात्रियों की मदद से पुलिस ने श्रद्धालुओं को बस से निकाला। हादसे में बस चालक व 18 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में शिवकुमार (40), राघवम्मा (42), वाई श्रीनिवास राव (56), कमनैनी (55), पद्मा (50), आनंद कुमार नाइक (65), डी श्रीनिवास राव (58), नागा राजकुमारे (58), साईं (25), रमेश (58), ललिता (52), फैंवी तेजा (28), भारती (60), प्रियंका (30), साईं राम (30), गायत्री (50), प्रवीण (50) व डॉक्टर तेजा (25) और बस चालक यशवीर (32) हैं।


सभी घायलों को सीएचसी मछरेहटा, गोंदलामऊ व जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी मछरेहटा में इलाज के दौरान आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के नरसा राव पेटा निवासी शिवकुमार (40) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बस चालक आगरा निवासी यशवीर को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान यशवीर की भी मौत हो गई।

सुंदरानंद आश्रम में रोके गए श्रद्धालु

डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने एसपी अंकुर अग्रवाल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। जेसीबी व क्रेन मंगाकर बस को खड्ड से निकालवाकर थाने भेजा गया। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं को संदना के सुंदरानंद आश्रम पहुंचाया गया। वहां उनके भोजन व ठहरने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed