फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven teams formed for 'Mission Safe Future'; school vehicles to undergo strict inspections.

Sitapur News: मिशन सेफ फ्यूचर के लिए सात टीमें गठित, स्कूली वाहनों की होगी सख्त जांच

Thu, 02 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Seven teams formed for 'Mission Safe Future'; school vehicles to undergo strict inspections.
सीतापुर। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान एक से 15 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत जिले की सात तहसीलों में विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन एआरटीओ ने कई विद्यालयों के वाहनों का निरीक्षण किया। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि पहले चरण में सात जुलाई तक स्कूल प्रबंधन को फिटनेस, परमिट और अन्य दस्तावेज दुरुस्त करने का अवसर दिया गया है। इसके बाद आठ जुलाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच टीमों में पीटीओ एमए आबिदीन (सिधौली), आरआई संजय कुमार (लहरपुर), अनिल सागर (बिसवां), अंशुमान सिंह तोमर व रवि (सीतापुर), रोहित यादव (महोली), संदीप गुप्ता (महमूदाबाद) और मयंक सिंह (मिश्रिख) शामिल हैं। जिले के 171 विद्यालयों द्वारा 697 स्कूली वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिनकी लगातार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed