{"_id":"694054d5e87c2b2cc50ee9a3","slug":"seizure-for-non-payment-of-revenue-of-rs-1088-lakh-sitapur-news-c-102-1-slko1037-146303-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 10.88 लाख का राजस्व न चुकाने पर हुई कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 10.88 लाख का राजस्व न चुकाने पर हुई कुर्की
Tue, 16 Dec 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 10.88 लाख रुपये की बकाया धनराशि न चुकाने पर संदना के सरोसा गांव में सोमवार को तहसील प्रशासन और केनरा बैंक के अधिकारियों ने एक बकायेदार की जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की। कुर्क की गई जमीन पर लाल झंडी लगा दी गई है।
मिश्रिख के नायब तहसीलदार अजय कुमार, क्षेत्रीय अमीन नीतीश कुमार व शाखा प्रबंधक ज्योत्सना ने सरोसा निवासी उमाशंकर की मौजूदगी में जमीन को कुर्क करने की प्रक्रिया को पूरा किया है। उमाशंकर ने वर्ष 2014 में दो लाख रुपये से अधिक का लोन लिया था। अब वह लोन बढ़कर 10.88 लाख रुपये हो गया है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी किसान मूलधन तो दूर ऋण का ब्याज तक नहीं चुका पाया। नायब तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि जब तक किसान पैसा नहीं जमा करेगा, तब तक खेत में लाल झंडी लगी रहेगी। किसान को फसल भी नहीं काटने दी जाएगी। (संवाद)