{"_id":"61f43f620465d5774a5217c7","slug":"seeing-the-muhurta-the-candidates-came-to-file-their-nominations-sitapur-news-lko6154024141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहूर्त देख नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहूर्त देख नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी
विज्ञापन
सीतापुर। विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रत्याशियों ने शुभ मुहूर्त का सहारा लिया। इसकी बानगी नामांकन स्थल पर देखने को मिली। कई प्रत्याशी मुहूर्त के अनुसार घर से निकले। नामांकन स्थल पर भी मुहूर्त का इंतजार करते रहे। यानि घर से निकलकर नामांकन करने तक मुहूर्त ही देखते रहे।
विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रत्याशी मुहूर्त के अनुसार घर से निकले। अगर सदर विधानसभा की बात की जाए तो यहां से सपा प्रत्याशी राधेश्याम जायसवाल अपने कार्यालय से मुहूर्त में रिक्शा चलाकर निकले। कुछ दूर तक उन्होंने खुद ही रिक्शा चलाया।
रिक्शे पर उनका प्रस्तावक बैठा रहा। उसके बाद रिक्शा चालक आ गया। राधेश्याम ने रिक्शे पर महंगाई डायन मारे जात है की पट्टी लगवा रखी थी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई बहुत बढ़ गई है। इसी वजह से रिक्शा चलाना पड़ा।
विज्ञापन
इसी तरह महोली से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अनूप गुप्ता नई साइकिल से मुहूर्त देखकर नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ एमएलसी आनंद भदौरिया के भाई अभिषेक भदौरिया भी साइकिल चला रहे थे। महमूदाबाद से सपा प्रत्याशी व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा नामांकन स्थल पहुंचे। लोगों ने बताया कि वह शुभ मुहूर्त आने तक खड़े रहे। जब मुहूर्त आया तभी वह नामांकन कक्ष के अंदर पहुंचे।
इसी तरह सेवता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व विधायक ज्ञान तिवारी डीसीडीएफ चेयरमैन सत्य प्रकाश मिश्रा के साथ मुहूर्त देखकर पहुंचे। वह बराबर घड़ी देख रहे थे। मुहूर्त आने पर ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह अन्य प्रत्याशी भी नामांकन करते रहे।