फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Saryu and Sharda river overflow due to rain on the mountains

पहाड़ों पर बारिश से सरयू और शारदा नदी में उफान

Sun, 21 Jun 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Saryu and Sharda river overflow due to rain on the mountains
सीतापुर। पहाड़ों पर लगातार होने वाली बारिश का असर जिले की सरयू व शारदा नदियों पर दिखाई देने लगा है। गांजर में होकर बहने वाली इन नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदियों के तटवर्ती निचले भू-भाग में पानी का बहाव बढ़ता जा रहा है। त्यागी बाबा के आश्रम के करीब पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

संभावित बाढ़ के मद्देनजर तटीय इलाके के बाशिंदे भयभीत हैं। जिन ग्रामीणों के मकान नदी के किनारे हैं, उन्होंने गृहस्थी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। लेकिन तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों की मानें तो ऊंचे स्थानों पर अभी भी सूखे बालू के चमकीले रेत के टीले दिखाई पड़ रहे हैं। निचले भू-भागों में पानी का फैलाव बढ़ना खतरे की घंटी है।
विज्ञापन

दुर्गापुरवा, समय दीनपुरवा, मरैली आदि गांवों के लोगों कहना है कि अगर नदियों का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो लहरें बेकाबू हो जाएंगी। फिर बाढ़ का रौद्र रूप नजर आने लगेगा। नदी का किनारा छोड़कर पानी बाहर निकला तो सबसे पहले लालापुरवा, नगीनापुरवा, जैतहिया, मरैली, लोधपुरवा, मुंशीपुरवा, भगत सिकोरहर, पासिनपुरवा, परमेश्वरपुरवा, ठेकेदारपुरवा सहित लगभग 40 मजरे बाढ़ की जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों बीघा फसलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है। संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने ईंधन के साथ मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध अभी से करना शुरू कर दिया है। वही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जिलास्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, लेखपालों की मीटिंग कर अपने-अपने क्षेत्रों में निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed