फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Responsibility of conducting clean elections rests on 109 officers

Sitapur News: 109 अफसरों पर साफ-सुथरा चुनाव कराने की जिम्मेदारी

Tue, 19 Mar 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of conducting clean elections rests on 109 officers
सीतापुर। लोकसभा चुनाव में मतदाता भयमुक्त होकर बिना किसी लोभ के स्वच्छंद रूप से मतदान कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चयन कर सकेंगे। इस कार्य के लिए चार तरह की टीमें बनाई गईं हैं। इन्हें विधानसभा क्षेत्रवार तैनात किया गया है। इनकी कमान 109 अफसरों को दी गई है। सभी टीमें 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी। जिससे तय रकम से अधिक को लाने व ले जाने के संग शराब व अन्य वस्तुओं के वितरण पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

चुनाव खर्च निगरानी के संग आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार चार टीमें तैनात की गईं हैं। इन्हें साफ-सुथरा चुनाव कराने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गईं हैं। ये राजनीतिक दलों की रैलियों, चुनाव प्रचार, नुक्कड़ सभाओं, जनसंपर्क संग अन्य गतिविधियों पर सतर्क नजर रखते हुए कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

तत्काल पहुंचेगा उड़नदस्ता
जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां प्रति विधानसभा तीन-तीन उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वायड टीम) तैनात किए गए हैं। ये 24 घंटे तीन शिफ्टों में कार्य करेंगे। इनकी ड्यूटी सुबह छह बजे से शुरू होगी। प्रत्येक टीम में एक-एक अफसर को जिम्मेदारी दी गई है। नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर यह दल तत्काल उस स्थान पर पहुंचेगा। साक्ष्य एकत्र करेगा, चुनाव को प्रभावित करने वालीं वस्तुओं को जब्त करेगा। इसकी रिपोर्ट आरओ को दी जाएगी। साथ ही एक प्रति एसपी, पुलिस प्रेक्षक और सहायक व्यय प्रेक्षक को भेजी जाएगी। आरओ रिश्वत लेने और देने वाले दोनों के विरुद्ध शिकायत व एफआईआर दर्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं के भाषण की होगी रिकॉर्डिंग
प्रत्येक विधानसभा में एक-एक वीडियो निगरानी टीम (वीडियो सर्विलांस टीम) तैनात की गई है। एक-एक अफसर की तैनाती है। उन्हें वीडियोग्राफर सुलभ कराया गया है। इनकी ओर से खर्च संबंधी सभी घटनाओं और साक्ष्यों का वीडियो बनाया जाएगा। नेताओं की भाषण की रिकार्डिंग की जाएगी। प्रयोग किए गए वाहनों कुर्सियों, फर्नीचर, लाइट, लाउडस्पीकर आदि का अनुमानित ब्योरा देते हुए आवाज भी रिकॉर्ड की जाएगी।
चेक पोस्ट पर मुस्तैद रहेगी स्थाई निगरानी टीम
हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन स्थायी निगरानी टीम (स्टेटिक सर्विलांस टीम) 24 घंटे के लिए तैनात की गई है। प्रत्येक टीम में दो-दो अफसर नियुक्त किए गए हैं। टीमें प्रमुख मार्गों, सड़कों व जिले की सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित करेंगी। क्षेत्र में अधिक मात्रा में लाई जाने वाली नकदी, शराब, गोला बारूद, असामाजिक तत्वों, संदेहास्पद वस्तु, शस्त्रों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखेंगी। जांच की वीडियोग्राफी होगी। इसकी प्रतिदिन एसपी को रिपोेर्ट भेजी जानी है। कार्रवाई की संपूर्ण प्रक्रिया कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी।

चुनाव खर्च कैमरे में होगा कैद
प्रत्येक विधानसभा में दो-दो वीडियो अवलोकन टीम (वीडियो व्यूइंग टीम) तैनात की गई हैं। हर टीम में दो-दो अफसर तैनात हैं। जो चुनाव खर्च से संबंधित और आदर्श आचार संहिता के मामलों की पहचान के लिए कार्य करेंगी। खर्च से संबंधित रिपोर्ट लेखा टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक को प्रतिदिन दी जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed