{"_id":"648c9fd3db72378f69085316","slug":"registered-on-barren-land-and-sold-it-sued-three-including-lekhpal-sitapur-news-c-13-1-292649-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बंजर भूमि पर नाम दर्ज करा कर बेचा, लेखपाल सहित तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बंजर भूमि पर नाम दर्ज करा कर बेचा, लेखपाल सहित तीन पर मुकदमा
Fri, 16 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बंजर भूमि पर अपना नाम खतौनी में दर्ज करवा कर बिक्री के मामले में लेखपाल समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम राखी वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहादुरपुर नगर पंचायत सिधौली के अंतर्गत है।
राजस्व क्षेत्र बहादुरपुर की गाटा संख्या-14 बंजर भूमि में दर्ज थी। इसके अलावा बसईडीह और नीलगांव की बंजर जमीनों पर खतौनी बनाते समय छेड़छाड़ की गई। उस भूमि को अवध बिहारी के नाम दर्ज करा दिया गया। जबकि कई वर्षों पूर्व उसकी मृत्यु हो चुकी है।
उसी के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने फोटो लगाकर लखनऊ निवासी प्रदीप व संतनगर निवासी कपिल के नाम रजिस्ट्री कर दी। दस्तावेजों में सेवानिवृत्त लेखपाल शारदा बक्श सिंह व मौजूदा समय में लखनऊ में तैनात लेखपाल अंशुमान व डाटा इंट्री ऑपरेटर वीरेंद्र कुमार ने गड़बडी थी। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि एसडीएम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में शुक्रवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।