फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rajendra Gupta remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गये राजेंद्र गुप्ता

Tue, 07 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Gupta remembered on Jayanti
सीतापुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व वित्तमंत्री राजेंद्र गुप्ता की जयंती पर भाजपाइयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। बाद में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से उनका अनुसरण कर उनके बताए रास्ते पर चलने की नसीहत दी।
विज्ञापन

शहर के गांधी पड़ाव स्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व वित्तमंत्री राजेंद्र गुप्ता की प्रतिमा पर मंगलवार को भाजपाइयों ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि राजेंद्र गुप्ता कुशल राजनीतिज्ञ व संसदीय मामलों के मर्मज्ञ थे। कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोकर संगठन के कार्य करने की उनकी क्षमता निराली थी।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने राजेंद्र गुप्ता को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने जिले को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं तथा उनका संपूर्ण जीवन सेवाभाव के लिए समर्पित रहा। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने राजेंद्र गुप्ता की संस्कारयुक्त राजनीति को अनमोल हीरा बताया। जिले के सांसदों व विधायकों ने भी राजेंद्र गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश शर्मा, विश्राम राठौर, रमाकांत मिश्र, अजय भार्गव, राकेश त्रिपाठी, गोदावरी मिश्र, नैमिष रतन तिवारी, आकाश अग्रवाल, इंदू सिंह चौहान, जया सिंह, अंजनी शुक्ल, गोविंद भारती आदि ने पड़ाव स्थित राजेंद्र गुप्ता की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उधर नगर मंडल दो के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुराने सीतापुर में राजेंद्र गुप्ता की 84वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। इस मौके पर विश्राम राठौर, अनीत मिश्र, राम बाबू श्रीवास्तव, राजन गुप्ता, रमेश चंद्र त्रिवेदी, ममता डोडेजा, संदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed