फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   power cut

32 घंटे से बिजली गुल, 50 गांव प्रभावित

Sun, 27 Sep 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
power cut
तंबौर (सीतापुर)। विद्युत उपकेंद्र तंबौर से जुड़े गांवों में 32 घंटे से आपूर्ति गुल है। लंबे समय से आपूर्ति बंद होने से यहां के लोगों को बहुत ही दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। बाशिदों ने पॉवर कॉर्पोरेशन से कई बार शिकायत दर्ज कराई। फिर भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अचानक आपूर्ति गुल होने से पहले लोगों से इसे सामान्य कटौती समझा। जब लंबे समय तक बिजली नहीं आई तो पॉवर कॉर्पोरेशन के अफसरों को फोन करना शुरू किया तो मालूम हुआ कि कहीं पर फॉल्ट आ गई है। आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। लेकिन 32 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जबकि इस उपकेंद्र से कस्बा सहित करीब 50 गांव जुड़े हुए है। इन गांवों की बत्ती गुल चल रही है।
विज्ञापन

यहां के बाशिदों का कहना है बिजली न आने की कोई सही जानकारी विभाग द्वारा नहीं दी जा रही है। इस समय गर्मी में आए दिन तार टूटने का बात कहकर रोजाना अफसर बत्ती गुल कर देते है। कभी इंसुलेटर पंचर तो कभी ट्रांसफॉर्मर में खराबी की बात कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता रामसिंह, शिवभगवान गुप्ता, रेहान खान, शरीफ खान, बबलू, श्यामू नाग, इंद्रपाल नाग, संतोष श्रीवास्तव, राजेश बाजपेयी ने जल्द से जल्द बिजली बहाल के साथ ही बिसवां से तंबौर तक जर्जर लाइन के तारों व खंभों को दुरुस्त करवाने की मांग की है। एसडीओ प्रहलाद कुमार का कहना है भिठौली गांव के पास चार विद्युत पोल के तार टूट गए थे। इनको जल्द बनवाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed