फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police Station Solution Day: Sir! remove illegal encroachment from the farm

थाना समाधान दिवस: साहब! खेत से अवैध कब्जा हटवा दीजिए...

Sat, 10 Feb 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Police Station Solution Day: Sir! remove illegal encroachment from the farm
सीतापुर। साहब! गांव में छोटा सा खेत है। उसी से परिवार की रोजी रोटी चलती है..इसके एक हिस्से पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। खेत की पैमाइश करवाकर कब्जा हटवा दीजिये। महमूदाबाद कोतवाली के बरातीपुर गांव के मजरा न्यामतपुर लबरहा निवासी ठाकुर प्रसाद ने रुंधे गले से अपनी फरियाद अधिकारियों को सुनाई। इस पर प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने निस्तारण का आश्वासन दिया। इसी तरह जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को समाधान दिवस पर फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

महमूदाबाद कोतवाली में कई क्षेत्रों के लेखपालों के समय से न आने के कारण राजस्व संबंधी कुछ शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि कुल चार शिकायतें आईं। जिसमें से तीन राजस्व व एक पुलिस संबंधी थी। वहीं, महोली कोतवाली में खमरिया निवासी सुभाष कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव की ही सुशीला देवी की गाटा संख्या 116 की ढाई बीघा भूमि बटाई पर लेकर गन्ने की बोआई की है। सुशीला देवी ने रामदयाल से यह भूमि वर्ष 2019 में खरीदी थी। जिसका दाखिल खारिज हो चुका है। वाद न्यायालय में विचाराधीन है। फसल को गांव के ही रामदयाल काटने से मना कर रहे हैं। प्रार्थी मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता है। फसल कटवा दीजिए। अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं, तंबौर थाने में एसडीएम लहरपुर आकांक्षा गौतम व सीओ बिसवां उदयराज सिंह ने फरियादियों की समस्या सुनी। केवल तीन प्रार्थना पत्र आये। सभी राजस्व से संबंधित रहे। इनमें पचुरखी निवासी रामजीवन गुप्ता ने खेत के रास्ते का विवाद, चैनपुरवा निवासी सुनील ने चकरोड पर कब्जे व हजरतपुर निवासी विश्राम ने खडंजा खोदकर दीवार बनाने की शिकायत की। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील बिसवां के लेखपाल को पुलिस के साथ भेजकर एक शिकायत निस्तारित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरपुर तहसील के क्षेत्र की दो राजस्व शिकायतों का लेखपालों की हड़ताल के कारण न आने से निस्तारण नहीं हो सका। इसी तरह हरगांव थाने में सीओ आलोक कुमार व एसीएम पराग ने तीस समस्याएं सुनीं। खैराबाद में सात शिकायतों में दो का निस्तारण हुआ। रामपुर मथुरा में प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने 32 शिकायतें सुनीं। तीन का निस्तारण कराया। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि सभी थानों के समाधान दिवस की समीक्षा की जाएगी। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed