फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PAC jawan injured in suspicious circumstances

Sitapur News: संदिग्ध हालत में लगी गोली, पीएसी जवान घायल

Fri, 23 Dec 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
PAC jawan injured in suspicious circumstances
गोली लगने से घायल पीएसी जवान से जिला अस्पताल में पूछताछ करते सीओ सुशील सिंह। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक पीएसी जवान घायल हो गया। घायल जवान शहर कोतवाली इलाके में ट्रेनिंग पर आया हुआ था। घायल के मुताबिक जब वह फायरिंग बट से वापस जा रहा था, तभी उसके समीप आकर किसी अज्ञात ने उसे गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जौनपुर निवासी अनूप (35 वर्ष) 37 वाहिनी कानपुर में तैनात है। वह 27 वीं वाहिनी में प्रतियोगिता के लिए फायरिंग की ट्रेनिंग करने का आया था। गुरुवार शाम करीब 7.45 बजे वह फायरिंग बट से वापस अपने विश्राम स्थल जा रहा था। इसी दौरान उसे लगा कि वह अपना कुछ जरूरी सामान बट स्थल पर भूल गया है। वापस जाते समय किसी ने उसको गोली मार दी। जो उसके बाएं पैर में घुटने के ऊपर जांघ में लगी।
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कमांडेंट एमआर सिंह ने बताया कि गोली उसके पैर में लगी है। घटना की पूरी गहनता से जांच कराई जा रही है। दूसरी तरफ शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया घटना संदिग्ध लग रही है। इस लिए सच्चाई का पता लगाने के लिए आस पड़ोस से जुड़े स्थान की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट, लूट का आरोप
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक दुकान के आगे वाहन खड़ा करने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दुकानदार ने आरोपी पर लूट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के चंदूपुर निवासी दिनेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुछ दबंगों ने उसकी दुकान के आगे वाहन खड़ा कर दिया। मना करने पर दबंगों ने उसको पीटा और दुकान में रखी डेढ़ लाख की नकदी लूट कर भाग गए। पुलिस लूट के आरोप की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed