फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Oxygen crisis in BCM, patients returned

बीसीएम में ऑक्सीजन का संकट, लौटे मरीज

Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Oxygen crisis in BCM, patients returned
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद के बीसीएम अस्पताल में ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया है। इस कारण नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचे मरीजों को लौटाया जा रहा है। इससे कई मरीजों की सांसें थम चुकी हैं। करीब एक माह से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में बीसीएम अस्पताल लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित हो रहा था, लेकिन इस समय यहां के हालात भी बहुत ही खराब हो रहे है। अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत शुरू हो गई है। अगर पिछले तीन दिन की बात की जाए तो यहां से तमाम मरीज लौटाए जा चुके हैं। यह लोग अस्पताल प्रशासन से बराबर ऑक्सीजन की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनको ऑक्सीजन न होने की बात कहकर दूसरी जगह ले जाने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल से लौटे कई मरीजों की रास्ते में ही सांसें थम गईं। जबकि ऑक्सीजन को लेकर मियां सरांय के पूर्व सभासद इकबाल सिद्दीकी ने जिलाधिकारी को ट्वीट करके जानकारी दी थी कि पांच दिन में 11 मौतें हुई हैं। ऑक्सीजन की कमी से लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘ऑक्सीजन मिल जाती तो जिंदा होता भाई’
सीतापुर निवासी दिलीप कुमार अपने छोटे भाई दिनेश कुमार की हालत बिगड़ने पर उसे लेकर शनिवार सुबह बीसीएम अस्पताल गए थे। स्वास्थ्य कर्मियों से घंटों गुहार लगाते रहे पर किसी ने नहीं सुनी। स्टॉफ कर्मी ऑक्सीजन की कमी बताकर पल्ला झाड़ते रहे। इधर अपने छोटे भाई की हालत बिगड़ती देख दिलीप उसे कहीं दूूसरी जगह ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। भाई का कहना है कि समय से ऑक्सीजन मिल जाती तो भाई जिंदा होता।
‘लखनऊ तक भटकते रहे, सुबह थम गई सांस’
खैराबाद कस्बे के सुजावलपुर निवासी मुन्ना खां की सांसें थम गई। उनके बेटे कल्लू खां बताते हैं कि अब्बू की हालत बिगड़ने पर बीसीएम अस्पताल लेकर गए थे। स्वास्थ्य कर्मी ने ऑक्सीजन न होने बात कहकर लौटा दिया। अब्बू की जान बचाने के लिए लखनऊ से लेकर सीतापुर के अस्पतालों में इलाज के लिए चक्कर काटते रहे, पर तब तक सुबह हो चुकी थी। उनके सामने ही वालिद ने अंतिम सांस ली।

अस्पताल में आक्सीजन की कमी
अस्पताल प्रशासिका सिस्टर प्रवीना ने बताया कि बीसीएम अस्पताल में इस समय ऑक्सीजन की कमी है। लखनऊ में ऑक्सीजन का स्टॉक नहीं है। इस कारण नए मरीजों को नहीं भर्ती कर पा रहे हैं।
कोविड एल-टू अस्पताल में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यहां पर ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हैं। सभी मरीजों को दी जा रही है।
- रमाशंकर यादव, सीएचसी प्रभारी खैराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed