{"_id":"5fde3e348ebc3e3d4f23b101","slug":"notice-to-eo-on-finding-faults-in-night-shelter-sitapur-news-lko5557297121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरा में खामियां मिलने पर ईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरा में खामियां मिलने पर ईओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर में बने अस्थाई रैन बसेरा कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा रहे है। इन रैन बसेरों में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है, न ही दैनिक साफ सफाई की जा रही है। चारों तरफ से आने वाली ठंडी हवा को रोकने के इंतजाम भी नाकाफी है। यह हकीकत अपर जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई है। इस पर ईओ को नोटिस जारी करके व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है।
अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने रोडवेज बस स्टॉप पर बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा था। साफ सफाई की व्यवस्था खराब मिली। जबकि जिलाधिकारी ने इस रैन बसेरे में चारों तरफ से टीन लगाने के निर्देश दिए थे, जिससे यहां पर ठंडी हवा न जा सकें। लेकिन एडीएम के निरीक्षण में खुला हुआ रैन बसेरा मिला। सैनिटाइजर नहीं था।
दो बिस्तरों के बीच छह फिट की दूरी नहीं थी। अलाव भी नहीं जलाया जा रहा था। जिला व महिला अस्पताल में अस्थाई रैन बसेरा भी नहीं बनाया गया था। इस पर ईओ को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।