{"_id":"6a5d1d0ba0dd8a233f0367a4","slug":"miscreants-robbed-an-ola-driver-of-his-car-at-knifepoint-sitapur-news-c-102-1-slko1055-160375-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बदमाशों ने चाकू के बल पर ओला चालक से लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बदमाशों ने चाकू के बल पर ओला चालक से लूटी कार
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। क्षेत्र में सुरैंचा के पास शनिवार देर रात दो बदमाशों ने चाकू के बल पर ओला चालक प्रमोद कुमार सिंह की पिटाई कर कार लूट ली और सीतापुर की तरफ भाग निकले। पीड़ित चालक ने किसी तरह पुलिस को खबर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। दोनों बदमाशों ने लखनऊ के कमता चौराहे से 1400 रुपये में कमलापुर तक कार बुक की थी।
हरदोई के बिकापुर गांव निवासी टैक्सी चालक प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार शनिवार रात वह कार लेकर लखनऊ के कमता चौराहेे पर खड़े थे। तभी दो युवक आए कमलापुर चलने के लिए कहा। 1400 रुपये देकर गाड़ी बुक कर ली। बताया कि रात करीब 1:30 बजे कमलापुर में सुरैंचा गांव के पास एक बदमाश ने लघुशंका के लिए कार को रुकवा दिया।
प्रमोद ने बताया कि इसके बाद दूसरे बदमाश ने चाकू के बल पर पीछे की सीट पर जबरन बैठाया और जमकर पीटा। लघुशंका के लिए उतरा बदमाश भी पीटने लगा। इसके बाद बंधक बनाकर कार को नेशनल हाईवे से करीब तीन किलोमीटर अंदर जंगल की तरफ ले गए। यहां भी कार रोकने के बाद दोनों ने पीटा और मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों गाड़ी लेकर भाग गए। इसके बाद किसी तरह यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।