फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Husband dies in road accident, wife commits suicide in shock

सड़क हादसे में पति की मौत, सदमे में पत्नी ने की खुदकुशी

Mon, 06 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Husband dies in road accident, wife commits suicide in shock
सीतापुर। सड़क हादसे में रविवार देर रात पति की मौत के बाद सदमे में पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थानगांव इलाके के कोदौरा मजरा बेलहरी निवासी रूपेंद्र सिंह (45) पुत्र जयकरन सिंह पांच जुलाई को बाइक से रेउसा क्षेत्र के विजेहड़ा गांव अपनी ससुराल जा रहा था। इसी बीच रेउसा-तंबौर रोड पर शुक्ला धर्मकांटा के निकट रूपेंद्र सिंह किसी से टकराकर जख्मी हो गया था। मौके पर पहुंची रेउसा पुलिस ने रूपेेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। इस बीच लोग रूपेंद्र का पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव में आने का इंतजार कर रहे थे। तभी रूपेंद्र की मौत के सदमे में उसकी पत्नी अनीता (35) ने गमछे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया पति की मौत के सदमे की वजह से अनीता ने खुदकुशी की है। परिवार के लोग अनीता का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इस वजह से पंचनामा करके शव परिवारीजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed