फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hot day, temperature 43 degree

आसमान से बरसी आग, पारा 43 डिग्री

Sat, 06 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hot day, temperature 43 degree
मुंह ढंक कर जाती युवती - फोटो : अमर उजाला

आसमान से शनिवार को आग बरसी। पारा 43 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। तपिश इतनी तेज थी कि ऐसा लगा मानो बदल झुलस जाए। लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे।

विज्ञापन


सुबह 9 बजते ही चिलचिलाती धूप व गर्म हवा के थपेड़ों से समूचा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम ढलने के बाद भी तपिश से राहत नहीं मिली। इसके चलते दिन भर शहर की सड़कों व प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सूरज निकलते ही तपिश का जबरदस्त अहसास हुआ। दोपहर होते-होते सूरज की तेज किरणों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय आसमान से मानों आग बरसने लगी, चिलचिलाती धूप व गर्म हवा के थपेड़ों से बदन झुलसता महसूस होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी धूप व भीषण गर्मी से लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके, लिहाजा शहर की बाजार और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे थे। सूरज का प्रकोप इस कदर था कि पारा उछलकर 43 डिग्री जा पहुंचा।


तपिश से बचाव को लाख जतन के बाद भी लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। कूलर और पंखा भी गर्मी दूर नहीं कर पा रहे थे। भीषण गर्मी में रह-रहकर सूखते गले को तर करने के लिए लोग पानी की तलाश करते नजर आए।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के तेवर अभी और तल्ख होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed