फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Honorable will reach Parliament with the blessings of elders

Sitapur News: बुजुर्गों के आशीर्वाद से संसद पहुंचेंगे माननीय

Tue, 19 Mar 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Honorable will reach Parliament with the blessings of elders
सीतापुर। चुनावी दंगल के धुरंधरों को संसद पहुंचने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना जरूरी होगा। मतदाता सूची में दर्ज बुजुर्गों के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। जिले में इस बार 31,87,472 मतदाताओं में बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या चार लाख 51 हजार 450 है। इस लिहाज से कुल मतदाताओं में 14.16 फीसदी हिस्सा बुजुर्गों का है।
विज्ञापन

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का पर्व बिना बुजुर्गों के आशीर्वाद से पूरा नहीं होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, राजनीतिक दलों ने भी चुनाव में अपनी दिशा व दशा तय करने को रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बार के लोकसभा चुनाव में बुजुर्गाें का वोट भी महत्वपूर्ण होगा। जिले की मतदाता सूची में 60 साल के ऊपर के 4,51,450 बुजुर्गों के नाम दर्ज हैं। सीतापुर लोकसभा की बात करें तो 2019 में जीत का अंतर एक लाख 833 मतों का रहा था। इसी तरह मिश्रिख लोकसभा सीट पर एक लाख 672 मतों के अंतर से जीत-हार हुई थी। सियासी जानकार मानते हैं, कि बुजुर्ग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर अधिक संजीदा होते हैं। लिहाजा, प्रत्याशियों को बुजुर्गों के आशीर्वाद के बगैर चुनावी वैतरणी पार करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


341 शतकवीर मतदाता
जिले में इस बार 341 शतकवीर मतदाता हैं। इनकी उम्र 100 साल व इससे अधिक है। जबकि 90 से 99 साल की आयु के 7,418 मतदाता हैं। ऐसे मतदाताओं को इस बार घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या
आयु वर्ग मतदाता
60-69 2,83,508
70-79 1,25,864
80-89 34,319
90-99 7,418
100-109 341
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed