फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ghera police station for not finding missing girl

लापता छात्रा के न मिलने पर घेरा थाना

Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ghera police station for not finding missing girl
अटरिया में ग्रामीणों को समझाती पुलिस। -संवाद - फोटो : SITAPUR
अटरिया (सीतापुर)। तीन सप्ताह से लापता छात्रा के न मिलने पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उनको शांत कराया।
विज्ञापन

अटरिया इलाके की एक छात्रा 12 मार्च की सुबह घर से साइकिल से स्कूल गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने विशेष समुदाय के युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

छात्रा की तलाश व आरोपी को पकड़ने में अटरिया पुलिस नाकाम रही। इसको लेकर स्थानीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को पुलिस के विरोध में थाना गेट पर परिजनों व ग्रामीणों के साथ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। नारेबाजी करीब आधे घंटे तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों बालिग है। आरोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed