फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gang of inter-district thieves caught, three miscreants arrested

Sitapur News: अंतरजनपदीय चोरों का गिरोह पकड़ा, तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gang of inter-district thieves caught, three miscreants arrested
सीतापुर। तालगांव पुलिस टीम ने शनिवार को अंतरजनपदीय चोरों के एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से बिना नंबर प्लेट लगी चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


तालगांव पुलिस टीम शनिवार सुबह अंगरासी मदारपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी, तभी तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में इनकी पहचान लहरपुर के गनेशपुर नेवादा निवासी सलाउद्दीन, आदिल और कमलेश पासी के रूप में हुई। इनके पास से चोरी की एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों पर सीतापुर के साथ ही लखनऊ और बस्ती जिले में भी चोरी व नकबजनी के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के पास से बरामद हुई बाइक लखनऊ से चोरी की गई थी। क्षेत्राधिकारी लहरपुर सुशील यादव ने बताया कि तीनों बदमाश गिरोह बनाकर चोरियां करते थे। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में भी शामिल रहे
पुलिस के मुताबिक बदमाश सलाउद्दीन पर शहर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। ये तीनों मादक पदार्थों की तस्करी भी करते थे। वहीं, बस्ती के थाना वाल्टरगंज व छावनी में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। सलाउद्दीन गिरोह का मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed