फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four including two brothers died in accidents

Sitapur News: हादसाें में दो भाइयों समेत चार की मौत

Tue, 14 Nov 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Four including two brothers died in accidents
सीतापुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो युवक रिश्ते में भाई लगते थे। घटना के बाद से उनके परिवार की खुशियां गम में बदल गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

पिसावां थानाक्षेत्र के जसवंतपुर निवासी अंकित (26) ननसोहिया निवासी अपने बुआ के लड़के अखिलेश (30) के साथ राजस्थान के जयपुर में निजी नौकरी करता था। दोनों त्योहार मनाने घर आए थे। अंकित रविवार दोपहर अखिलेश को बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पिसावां-मिश्रिख मार्ग पर कठिना पुल के आगे बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में अंकित ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना यहीं कस्बे में हुई। रौना गांव निवासी महेंद्र (30) सोमवार शाम कीटनाशन लेने पिसावां कस्बा गया था। बाइक के सामने एक बालक आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर नवनिर्मित नाले में गिर गई। घायल को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना रामपुर कलां थाना क्षेत्र के नेवाजीपुर मजरा कुरौली निवासी गोविंद (22) व पिंकेश (16) एक बाइक पर सवार होकर सदरपुर थाना क्षेत्र के जसमड़ा स्थित गैंस एजेंसी जा रहे थे। बाइक पर गैस सिलिंडर भी लदा था। सदरपुर थाना क्षेत्र में बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर जसमड़ा चौराहे के पास बिसवां की ओर से आ रही सीतापुर डिपो की बस ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। पिंकेश घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed