{"_id":"66b905c1b366e182a80b8464","slug":"electricity-cut-off-for-eight-hours-in-200-villages-sitapur-news-c-102-1-slko1037-117460-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 200 गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 200 गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली
Mon, 12 Aug 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
तंबौर(सीतापुर)। तंबौर उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में रविवार को आठ घंटे बिजली गुल रही। लंबी कटौती के कारण उपभोक्ता काफी परेशान रहे। इस कटौती का सबसे अधिक असर कारोबारियों पर दिखा। इस क्षेत्र में प्लाईवुड फैक्टरी अधिक होने से काम प्रभावित रहा।
इस उपकेंद्र की मुख्य लाइन को पेड़ों की टहनियां छू रही थीं। इसकी वजह से आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए रविवार को सुबह 9 से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया।
आठ घंटे तक पेड़ों की टहनियों की छंटाई की गई। जबकि तंबौर इलाके में 20 से अधिक प्लाईवुड फैक्टियां संचालित हो रही हैं। बिजली न आने से इनके कारोबार पर बुरा असर पड़ा। एसडीओ बिसवां संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
तीन घंटे गुल रही नवीन चौक की बिजली
भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े नवीन चौक इलाके में रविवार सुबह करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। सुबह के समय यहां पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के चलते पेड़ों की छंटाई की गई। इसके चलते शटडाउन लिया गया था। सुबह के समय काफी उमस बनी हुई थी। अघोषित कटौती के चलते घरों में पानी का भी संकट खड़ा हो गया। 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।