{"_id":"5fde3cbf8ebc3e3c513d764e","slug":"eight-lakh-people-will-get-corona-vaccine-sitapur-news-lko55572844","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पिछले नौ महीने से दहशत फैला रखने वाले जानलेवा कोरोना से अब निजात मिलने की उम्मीद है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। वैक्सीन मिलते ही इसे लगाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। जिले में करीब आठ लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को 14 लाख सीरिंज जिले में पहुंच जाएंगी।
जिले में कोरोना ने आठ अप्रैल को दस्तक दी थी। खैराबाद में एक साथ कोरोना संक्रमित आठ मरीज पाए गए थे। इसके बाद से संक्रमण का दायरा बढ़ता ही गया। देश में कई कंपनियां कोरोना वैक्सीन बनाने में तेजी से काम कर रही हैं। ऐसे में उम्मीद जगी है कि जल्द ही जिले को भी कोरोना की वैक्सीन मिल सकती है।
इसी उम्मीद और शासन की ओर से मिले आदेशों के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का टीका लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी। तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं, जो भी तैयारियां अधूरी हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की माने तो जिले में करीब 8 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसमें सबसे पहले सरकारी और प्राइवेट मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ, बाल विकास के कर्मचारी शामिल हैं। दूसरे चरण में पुलिस कर्मी और सफाई कर्मी है।
विज्ञापन
तीसरे चरण में 50 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को शामिल किया जाएगा। इस तरह करीब आठ लाख लोगों को टीका लगेगा। इसमें मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या अभी 15,500 है, जबकि जिले में पुलिस और सफाईकर्मी मिलाकर इनकी संख्या 5 से 6 हजार के करीब आंकी जा रही है। बाकी लोग 50 साल के ऊपर के ही हैं।
विभागीय सूत्रों की माने तो ये शुरुआती आंकड़ा है। आने वाले समय में कुछ इसकी संख्या घट-बढ़ भी सकती है। करीब 8 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जिले में 16 लाख के करीब सीरिंज आएगी। स्वास्थ्य विभाग ने शासन से सीरिंज की डिमांड की थी। जानकार बताते हैं कि सीरिंज के मिलने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही स्टाक जिले में आ जाएगा। सबसे पहले हर सीएचसी को 60 हजार के करीब सीरिंज दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर फिर से दी जाएगी।
सीएचसी वार लगेंगी तीन-तीन टीमें
कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जिले की सभी पर सीएचसी पर तीन-तीन टीमें लगाने की योजना है। जानकार बताते हैं कि एक टीम एक दिन में करीब 100 लोगों को टीका लगा देगी। एक सीएचसी पर करीब 700 लोगों को टीका लगेंगे पहले चरण में। इस तरह से तीन टीमें तीन दिन में काम पूरा कर लेंगी।
चार रंग की पॉलीथिन की होगी व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के जानकारों की माने तो वैक्सीन लगाने के लिए चार प्रकार की पॉलीथिन मंगाई जाएगी। काले रंग की पॉलीथिन में सीरिंज का रैपर, लाल में वैक्सीन लगाने के बाद सीरिंज, कॉटन नीले में बाकी का हिस्सा नीचे में डाला जाएगा। इसके बाद एक प्रतिशत हाईपोक्लोराइड सेल्यूशन में डाला जाएगा। करीब आधा घंटा तक इसमें डालने के बाद बायो मेडिकल वेस्ट में डाला जाएगा, फिर बाद में सिनरजी वेस्ट मैनेजमेंट की एजेंसी की ओर से आने वाली गाड़ी इसे ले जाकर डिस्ट्रॉय करेगी।
भारत बॉयोटेक की लगेगी वैक्सीन
एसीएमओ डॉ. पीके सिंह बताते हैं कि वैक्सीन बनाने के लिए कई कंपनियां लगी हुई हैं। इसमें भारत बॉयोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट की कंपनी की वैक्सीन जिले को मिलने की उम्मीद है। हालांकि टीका कमर में लगेगा या बाजू में, इसकी गाइडलाइन अभी नहीं आई है। जानकारों का मानना है कि कोरोना का टीका बाजू में लगने की उम्मीद अधिक है।
वर्जन...
जिले में कोरोना का टीका लगाने के लिए तैयारी और तेज हो गई हैं। पहले चरण में मेडिकल और स्टाफ के बाद पुलिस और सफाई कर्मियों को टीका लगेगा। इसके बाद जिले में 50 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को टीका लगना है। अभी एक अनुमान के मुताबिक सात से आठ लाख के करीब जिले में लोगों को टीका लगाया जाएगा। आंकड़े आने वाले समय में कम-ज्यादा भी हो सकते हैं। जिले को 14 लाख सीरिंज मिलनी हैं। मंजूरी मिल गई है। सोमवार को पूरा स्टाक मिल जाएगा। इसके बाद सीएचसी को स्टाक देकर बाकी स्टोर किया जाएगा।
- डॉ. पीके सिंह, कार्यवाहक सीएमओ