{"_id":"6a0222cefb74abc6a704f354","slug":"due-to-the-scorching-sun-traffic-on-the-roads-remained-low-sitapur-news-c-102-1-stp1002-155763-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तेज धूप के कारण सड़कों पर कम रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तेज धूप के कारण सड़कों पर कम रही आवाजाही
Tue, 12 May 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 12 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए सिर को दुपट्टे से ढककर जातीं युवतियां। -संवाद
सीतापुर। जेठ में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। सोमवार को चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञों ने इस सप्ताह तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ गर्मी के तेवर सख्त बने रहने के आसार जताए हैं।
सोमवार को दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। करीब नौ बजे के बाद धूप खलने लगी। घर से निकलना मुश्किल हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी चढ़ता चला गया। दोपहर में लोग घर से निकलने से बचते रहे। बहुत आवश्यक होने पर ही निकले। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
शहर के लालबाग चौराहा, चुंगी चौराहा व रोडवेज स्टेशन पर लोगों की आवाजाही बहुत ही कम दिखी। आमतौर पर इन चौराहों पर हर समय आवागमन बना रहता है। घर व दफ्तरों के भीतर भीषण गर्मी लोगों को बेहाल करती रही। शाम करीब छह बजे कुछ राहत मिली। लोग घर से निकले। बाजारों में लोगों की आवाजाही दिखाई दी।
विज्ञापन
अनूप सिंह ने बताया कि जरूरी काम दिन ढलने के बाद ही निपटाए। गृहिणी ऊषा ने कहा कि दिनभर गर्मी से बुरा हाल रहा। सबसे ज्यादा परेशानी रसोई में होती है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मंगलवार को भी गर्मी के तेवर सख्त बने रहेंगे। इस सप्ताह गर्मी का प्रकोप बढ़ते रहने के आसार नजर आ रहे हैं।